फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   60 research papers presented in the national seminar

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय संगोष्ठी में पेश किए 60 शोध पत्र

Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
60 research papers presented in the national seminar
आनी कॉलेज में आयोजित संगो​ष्ठी में दूसरे राज्यों और प्रदेश के वि​भिन्न कॉलेजों से आए प्रतिनि​धि
आनी कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



आनी कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को साहित्य परिषद एवं संगीत परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। संगोष्ठी में डॉ. सूरत ठाकुर ने अपना बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त एचपीयू सांध्यकालीन अध्ययन विभाग से डॉ. आशुतोष कुमार, राजकीय महाविद्यालय सिराज से प्रो. नवल किशोर, राजकीय महाविद्यालय बासा से प्रो. रोहित ठाकुर , राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से पंडित विद्यासागर ने स्रोत वक्ता के रूप में भाग लिया। ऑनलाइन तकनीकी सत्रों में महिला महाविद्यालय हिसार, हरियाणा से डॉ. मधुबाला एवं राजकीय महाविद्यालय भद्रवाह, जम्मू से डॉ. रजनी कुमारी ने बतौर स्रोत वक्ता अपने व्याख्यान दिए। विभिन्न तकनीकी सत्रों में शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं छात्रों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लगभग 60 शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने अपने व्याख्यान में लोक साहित्य एवं संस्कृति की वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय लोक साहित्य एवं संस्कृति में समस्त प्राणियों के कल्याण का भाव अनुस्यूत है। उन्होंने लोक संस्कृति के विभिन्न तत्वों का जिक्र करते हुए साहित्य एवं संस्कृति पर संगोष्ठियों के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सूरत ठाकुर, प्रो. रोहित ठाकुर एवं पंडित विद्यासागर ने अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। डॉ. सूरत ठाकुर ने अपनी लाइव प्रस्तुति में कुल्लवी नाटी की विभिन्न तालों का परिचय प्रस्तुत किया। प्रो. रोहित ठाकुर ने हिमाचली लोकगीतों पर अपनी शानदार प्रस्तुति से सबको मुग्ध कर दिया। तकनीकी सत्रों में डॉ. आशुतोष कुमार ने लोक साहित्य एवं शिष्ट साहित्य के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डाला। प्रो. नवल किशोर ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं साहित्य पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पीएम श्री विद्यालय आनी से श्यामानंद, हरीश ठाकुर, अर्जुन पीटीए सदस्य सुषमा सूद, ओमा शर्मा, समाजसेवी धनी राम ठाकुर सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed