{"_id":"62571d010a46ec504a124d56","slug":"58-multi-task-worker-recuirtment-started-rampur-hp-news-sml4056245122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल और नेरवा में होगी 58 मल्टी टास्क वर्कर्स की नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल और नेरवा में होगी 58 मल्टी टास्क वर्कर्स की नियुक्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरवा(रोहडू़)। प्रारंभिक शिक्षा खंड चौपाल और नेरवा के अंतर्गत 46 राजकीय प्राथमिक और 12 माध्यमिक पाठशालाओं में अनुबंध के आधार पर पार्ट टाइम मल्टी वर्कर्स की नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर वांछित दस्तावेजों सहित 13 अप्रैल से 27 अप्रैल सांय पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी की स्वप्रमाणित पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना अनिवार्य है और आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। उक्त स्कूलों में रिक्त पदों की सूचना संबंधित पाठशाला और संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट पर लगाई जा चुकी है।
आवेदन के साथ यह दस्तावेज सलंगन करना है अनिवार्य
इन पदों के लिए संबंधित पंचायत सचिव और शहरी स्थानीय निकाय में संबंधित कार्यकारी अधिकारी से जारी दूरी प्रमाणपत्र, जन्मतिथि/आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विभिन श्रेणियों के लिए अनिवार्य विधवा/अनाथ/ संदर्भित दिव्यांग प्रमाणपत्र गरीबी, दयनीय परिस्थिति में रहने संबंधी प्रमाणपत्र, पति से परित्यक्ता प्रमाणपत्र, पाठशाला को भूमिदान देने संबंधी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, बीपीएल प्रमाणपत्र एवं घर से किसी भी सदस्य का सरकारी नौकरी में न होने से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।