फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पीएचसी लूहरी के क्षतिग्रस्त रास्ते को लोगों ने स्वयं किया दुरूस्त

पीएचसी लूहरी के क्षतिग्रस्त रास्ते को लोगों ने स्वयं किया दुरूस्त

Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पंचायत ने नहीं सुनी को लोगों
विज्ञापन

ने स्वयं ही दुरुस्त किया रास्ता
पीएचसी लूहरी के लिए जाने वाला रास्ता था क्षतिग्रस्त
पांच माह में पंचायत ने नहीं ली कोई सुध, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के लूहरी कस्बे में उपस्वास्थ्य केंद्र के क्षतिग्रस्त रास्ते को स्थानीय लोगों ने स्वयं ही दुरुस्त कर लिया है। पांच माह बीत जाने के बाद भी स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से पीएचसी के लिए जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने के लिए जब कोई कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीणों ने स्वयं पहल की।

बीते पांच माह से उप स्वास्थ्य केंद्र लूहरी को जाने वाला रास्ता भूस्खलन होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। यह रास्ता लूहरी की पीएचसी भवन और आसपास के रिहायशी घरों को मुख्य बाजार से जोड़ता है। यह रास्ता बीते कुछ माह पहले भारी बारिश के कारण काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पीएचसी लूहरी जाने वाले दर्जनों मरीजों, स्कूली छात्रों और साथ लगते रिहायशी घरों के लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। स्थानीय निवासी अखिल बंसल और अमरीश कुमार आदि के अनुसार इस रास्ते को दुरुस्त करवाने के लिए उन्होंने कई बार स्थानीय पंचायत से गुहार लगाई लेकिन पंचायत की ओर से कोई भी ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई, जिसके चलते उन्हें अपने पैसों से सार्वजनिक रास्ते को ठीक करवाना पड़ा। वहीं इस संबंध में बैहना पंचायत प्रधान उषा चौहान के अनुसार इस रास्ते को ठीक करवाने के लिए पंचायत से बाकायदा प्रस्ताव पारित कर भेजा गया है, जैसे ही इसके लिए पैसा मंजूर होता है। उक्त रास्ते को अच्छे से दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed