फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीस साल बात भाजपा लहराएगी भगवा

बीस साल बात भाजपा लहराएगी भगवा

Sat, 22 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
भगवा लहराने के लिए बिछने लगी बिसात
विज्ञापन

नारकंडा पंचायत समिति में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू
अभी कांग्रेस के पास बहुमत से है अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद
नारकंडा पंचायत समिति में हैं कुल 15 सदस्य
अनिल कंवर
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बीस साल के बाद पंचायत समिति नारकंडा में भगवा लहराने के लिए भाजपा ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने समिति सदस्यों को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के आला नेताओं तक हाजिरी देना शुरू कर दिया है।
नारकंडा पंचायत समिति में कुल 15 सदस्य हैं। अभी बहुमत के साथ कांग्रेस के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष जो दोनों महिलाएं हैं, इन पदों पर आसीन हैं। ऐसे में अब भाजपा कांग्रेस के किले को गिराने की जदोजहद कर रही है। हाल ही में 11 पंचायत समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है। मुख्यमंत्री से हुई इस भेंट को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा विकास खंड नारकंडा में अच्छी पकड़ बनाने से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं कांग्रेस भी किले के बचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के राजनीति से सन्यास लेने के बाद इनकी पकड़ न के बराबर रह गई है। इन सदस्यों में कुछ कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा से जुड़े हैं, जिनके समर्थन से खंड में भाजपा अपनी पकड़ बना रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज के अनुसार पंचायत समिति के 11 सदस्य उनकी अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिले हैं। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया है और उन्हें कुमारसैन आने का न्यौता भी दिया है। जहां तक नारकंडा पंचायत समिति में भाजपा का भगवा लहराने की बात है तो यह निर्णय सदस्यों का होता है कि वह अविश्वास प्रस्ताव लाए। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed