{"_id":"5b69d5804f1c1bb24b8b749f","slug":"51533662592-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कॉलेज में क्लास में ही छात्र ने प्रोफेसर से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कॉलेज में क्लास में ही छात्र ने प्रोफेसर से की मारपीट
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के बाद कॉलेज में हंगामा, विद्यार्थियों ने दिया धरना, अध्यापकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, आरोपी फरार
पांच छात्रों पर लगे आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर (शिमला)। पीजी कॉलेज रामपुर में एक छात्र ने कक्षा के भीतर ही टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस छात्र के साथ चार और युवक भी साथ थे। यह घटना मंगलवार की है। कॉलेज में साइंस की कक्षा में साहिल और अन्य चार छात्र दाखिल हुए और उन्होंने क्लास में मौजूद शिक्षक डॉ. भारत भूषण बरोगी से आग्रह किया कि वह क्लास में बैठे छात्रों से बात करना चाहते हैं। इसके बाद इन पांचों में से एक छात्र साहिल कक्षा को संबोधित करने लगा। इसके बाद काफी देर तक बोलने के पर शिक्षक ने उसे रोका और कहा कि अब वह क्लास से चले जाएं ताकि आगे छात्रों को पढ़ा सकें। लेकिन साहिल ने शिक्षक के साथ बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला गरमा गया और बात हाथापाई पर आ गई। इसके कुछ देर बाद मामला शांत हुआ तो वह छात्र फिर से कक्षा में दाखिल हुआ और कुर्सी उठाकर शिक्षक की तरफ दौड़ा जिसे कक्षा में बैठे छात्रों ने उसे रोका। इस पूरे मामले को देखकर कक्षा में बैठे सभी छात्र सहम गए। इस वारदात को अंजाम देकर वहां से पांचों छात्र भाग गए। यह घटना पूरे कॉलेज में आग की तरह फैल गई और सभी शिक्षक इस वारदात से स्तब्ध हैं। यह पहली बार हुआ कि किसी छात्र ने शिक्षक पर क्लास में ही धक्का मुक्की की हो। इस घटना के बाद सभी शिक्षकों ने कक्षा का बायकॉट किया और कहा कि जब तक इन छात्रों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह कक्षाओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।
आरोपी छात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई
रामपुर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पुष्पा नेगी ने बताया कि शिक्षक पर हमला करना शर्मसार घटना है। प्राचार्य अभी बाहर हैं। सभी पांचों छात्रों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी छात्रों के अभिभावकों को कॉलेज में बुलाकर इस पूरे मामले में कार्रवाई होगी।
पुलिस कर रही है मामले की जांच : डीएसपी
डीएसपी अभिमन्यु शर्मा ने बताया कि अन्य चार आरोपियों की भी पहचान कर ली है। इसमें मोहन लाल, संजीव, निखिल और कपिल आरोपी बनाए गए हैं। वहीं पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने छात्र के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। हमले में शामिल छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
छात्रों ने दिया कॉलेज में धरना
कॉलेज प्रोफेसर पर हमले से खफा विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में धरना भी दिया। छात्रों ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। इसमें शामिल छात्रों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अध्यापक बच्चों को अच्छी राह दिखाता है तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन यह घटना समाज को शर्मिंदा करती है। धरने पर बैठे बच्चों ने दोषी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।