{"_id":"5b6481474f1c1b8d3e8b4ea6","slug":"51533313351-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल-देवत-कुंबड़ा मार्ग में धंस रहे खाली ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल-देवत-कुंबड़ा मार्ग में धंस रहे खाली ट्रक
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवत-कुंबड़ा मार्ग पर सफर मुश्किल
इलाके के बागवानों को सता रही सेब सीजन की चिंता
एक साल पहले हुआ टेंडर, गड्ढे तक नहीं भरे
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। देवत-कुंबड़ा मार्ग दुरुस्त नहीं होने के कारण ग्रामीणों में खासा रोष है। ग्रामीणोें ने लोक निर्माण विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश और नालों का सारा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ होने से खाली ट्रक भी धंस रहे हैं। ऐसे मेें सेब की खेप से लदे ट्रकों को मंडी तक पहुंचाने की चिंता बागवानों को सता रही है।
चौपाल-देवत-कुंबड़ा मार्ग को पक्का करने का टेंडर एक वर्ष पहले किया गया है। बावजूद इसके अभी तक मार्ग में पड़े गड्ढों को भरा नहीं गया है। इस सड़क पर न तो कोई कलवट है और न कोई नालियां बनी हैं। इस मार्ग पर चल रही सरकारी बस में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। उपरोक्त मार्ग पर छोटी गाड़ियों के चैंबर टूट रहे हैं। सेब की खाली पेटियों से लगे ट्रक भी दलदल में हर दिन फंस रहे हैं। इस मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस 108 सेवा का लाभ भी नहीं मिल पाता है।
इस संबंध में पंचायत प्रधान शांता जंदेव, पूर्व प्रधान मोहन तालटा, स्थानीय निवासी नरेश कुमार, जयलाल रांटा, लायक राम रांटा, गुलजार मोहम्मद, जितेंद्र कुमार, कुंदन सिंह, प्रताप सिंह, सोहन लाल, प्रताप सिंह, मोहम्मदीन, शौकत अली, सफी मोहम्मद, कलीमोदीन और अशरफ आदिल ने उपरोक्त मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत किए जाने की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके पॉल ने कहा कि इस मार्ग को सुधारने के संबधित ठेकेदार को निर्देश किए गए हैं।