फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डीवाईएसी काफनू ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

डीवाईएसी काफनू ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Wed, 30 May 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
डीवाईएसी काफनू ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी
विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के काफनू में बैठो नागस स्पोर्ट्स क्लब यांगपा-1 की ओर से आयोजित पांच दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में डीवाईएससी काफनू ने एनवाईएससी यांगपा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में करीब 21 टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर पूर्व विधायक एवं किन्नौर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवंत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डीवाईएससी काफनू और एनवाईएससी यांगपा के बीच खेला गया। एनवाईएससी यांगपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीवाईएससी काफनू के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा। डीवाईएससी काफनू ने 7 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तेजवंत नेगी ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्लब को 71 हजार रुपये की राशि भेंट की। इसके अलावा उन्होंने समापन समारोह में किन्नौरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को चार हजार रुपये की राशि भेंट की। क्लब के प्रधान प्रदीप नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये और ट्राफी, दूसरा स्थान पाने वाली टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल में मैन ऑफ द मैच काफनू टीम के अविनाश और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब काफनू के आकाश ने हासिल किया। यांगपा के राकेश ने श्रेष्ठ गेंदबाज और महेंद्र ने श्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान राज कुमार नेगी, जिप सदस्य विजय नेगी, रवि बिष्ट, शमशेर नेगी, महावीर नेगी, पूर्व प्रधान निहाल चारस, अजेंद्र जैठो, सुजान नेगी, संतोष नेगी, करतार नेगी, शंकर भगत नेगी, कुशक पाल, राजू, उदय, संदीप, जसवंत नेगी, नीलम, सुदर्शन, मनसा राम, गोपाल, रिंगचेन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed