फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डीएफओ के खिलाफ करें मामला दर्ज

डीएफओ के खिलाफ करें मामला दर्ज

Wed, 23 May 2018 09:28 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ के खिलाफ करें मामला दर्ज
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति का एसडीएम कार्यालय में बुधवार दोपहर बाद करीब सवा एक बजे से धरना प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा। पांच बजे तक लोग पहले एसडीएम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे रहे और फिर समिति के पदाधिकारी कई बागवानों के साथ कार्यालय में घुस गए। धरने की अगुवाई ठियोग के विधायक राकेश सिंघा व किसान सभा के प्रदेश सचिव एवं शिमला नगर निगम के पूर्व मेयर संजय चौहान कर रहे। इससे पहले उन्होंने बाजार में जुलूस निकाल कर पुराने बस स्टैंड पर जनसभा की।

किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति प्रशासन से मांग कर रही कि सरकारी भूमि से किसानों, बागवानों की बेदखली बंद की जाए। जुब्बल में जिन बागवानों की मलकीयत भूिम से सेब के पौधे काटे गए उसके लिए डीएफओ रोहडू़ के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाए। समिति के सदस्य व पदाधिकारी मांग कर रहे कि सेब के पेड़ों को काटना बंद किया जाए। सरकार के छोटे बागवानों के लिए नीति बना कर सेब कटान बंद करे। खबर लिखे जाने पर एसडीएम कार्यालय में लोग धरने पर डटे हुए है। इस दौरान एसडीएम बीआर शर्मा की ओर से कई बार मामले में मध्यस्थता का प्रयास किया गया। लेकिन बार-बार मांग उठ रही कि डीएफओ के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। गौर हो कि इससे पहले 14 मई को तहसीलदार जुब्बल के कार्यालय के घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed