{"_id":"5af9850c4f1c1bd2408b53ae","slug":"51526301964-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भरेंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भरेंगे पद
Updated Mon, 14 May 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत बाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पांकवा, ग्राम पंचायत पोशना के आंगनबाड़ी केंद्र रल्लू, चकलोट, ग्राम पंचायत कोट के आंगनबाड़ी केंद्र देथवा, कुशवा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बड़ारी और चायल के आंगनबाड़ी केंद्र जाओ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
ग्राम पंचायत देहरा के आंगनबाड़ी केंद्र धनाह और ग्राम पंचायत चायल के आंगनबाड़ी केंद्र ठारला में सहायिका के पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन पत्र सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 24 मई तक नित्थर स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इन सभी पदों के लिए 31 मई को खंड विकास अधिकारी कार्यालय निरमंड में साक्षात्कार लिए जाएंगे। नित्थर के बाल विकास परियोजना अधिकारी सतपाल वर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदक बारहवीं पास हो, सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। अगर पात्र अभ्यर्थी 24 मई तक आवेदन पत्र जमा नहीं करवा सकती तो वह 31 मई को सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकती है। अधिकारी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01904-265469 पर संपर्क किया जा सकता है।