फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारेबाजी

सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारेबाजी

Mon, 07 May 2018 10:06 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरी कांग्रेस, नारेबाजी
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओं में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले में लगातार हो रही बारिश के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया।

रैली को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक जगत सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने संबोधित किया। कहा कि केंद्र सरकार ने चार वर्ष में देश के जनता को झूठ पर झूठ बोल कर गुमराह किया है। इसके अलावा अन्य कोई विकास कार्य नहीं किया। महंगाई चरम सीमा पर है। जयराम सरकार को सत्ता में आए चार माह का समय हो गया। लेकिन सरकार ने कोई बड़ा विकास कार्य नहीं किया। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ के रूप में प्राप्त होने वाली भूमि पर रोक लगा कर प्रमाणित कर दिया है कि भाजपा सरकार जनजातीय विरोधी सरकार है। किन्नौर भाजपा के पदाधिकारियों को भी विकास से कोई सरोकार नहीं है। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी चल रही है। जिले में लाडा की राशि का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। जिले में एचपीसीए की ओर से कल्पा में प्रस्तावित क्रिकेट खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इसी तरह उरनी में चल रहे बहुतकनीकी कॉलेज को भी किसी भी सूरत में स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव निगम भंडारी ने कहा कि सरकार के सौ दिनों के दौरान प्रदेश में 75 दुराचार मामले, 25 हत्या के मामले हुए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed