फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब बगीचों में सुंडियों का हमला

सेब बगीचों में सुंडियों का हमला

Sun, 29 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
सेब बगीचों में सुंडियों का हमला
apple shimla
रोहड़ू। तापमान में बढ़ोतरी होने से सेब बगीचों में फल छेदक सुंडियों ने हमला करना शुरू कर दिया है। एक तो सेब की कम पैदावार, ऊपर से सुंडियों के हमले ने बागवानों के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। बागवानी विशेषज्ञों ने फसल को बचाने के लिए समय पर दवाइयों के छिड़काव की सलाह दी है।
विज्ञापन

सेब बगीचों में फल छेदक सुंडियों ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। यदि बागवानों ने समय पर बगीचे में सुंडियों की जांच नहीं की तो अधिक नुकसान की आशंका है। जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है सुंडियों का हमला भी तेज हो रहा है। बागवान राकेश चौहान, प्रमोद कुमार, सुनील चौहान, पंकज, अनिल कुमार का कहना है कि सुंडियों ने फलों में छेद करना शुरू कर दिया है। इससे फल की गुणवत्ता खराब हो रही है। सुंडियों का रंग हरा होने के कारण आसानी से फलों पर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने बताया कि इस बार सेब की कम पैदावार है। ऊपर से सुंडियों के हमले से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले साल भी सुंडियों के हमले से बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू के प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि कई स्थानों से सुंडियों के हमले की सूचना मिल रही है। उन्होंने कहा कि बागवान बगीचों में लगातार जांच करें। उन्होंने कहा कि यदि अधिक मात्रा में सुंडियों की संख्या नजर आ रही हो तो तुरंत बागवानी विशेषज्ञों से संपर्क करें तथा आवश्यकता पड़ने पर ही सलाह अनुसार कीटनाशक की स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed