{"_id":"5ae47b1f4f1c1b3b0b8b6ee0","slug":"51524923167-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्की हैड ब्वॉय और रजनी बनी हैड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की हैड ब्वॉय और रजनी बनी हैड गर्ल
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की हेड ब्वॉय, रजनी बनीं हेड गर्ल
दत्तनगर स्कूल में विद्यार्थियों को समझाई चुनाव प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में शनिवार को चुनाव प्रक्रिया से छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया। चुनाव के दौरान अपनाए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए हेड गर्ल और हेड ब्वॉय का मतदान प्रक्रिया से चुनाव किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण नेगी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। अध्यापिका शिखा शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर में छात्रों को मतदान प्रक्रिया एवं मताधिकार के प्रयोग को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए राजनीति शास्त्र प्रवक्ता रोशन लाल वर्मा की देखरेख में स्कूल की हेड गर्ल और हेड ब्वॉय का चुनाव करवाया गया। इस दौरान कक्षा छठी से बारहवीं तक के कुल 331 विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग किया। कक्षा छठी से दसवीं तक के पीठासीन अधिकारी की भूमिका श्याम दत्त शर्मा, मतदान अधिकारी राजेश कुमार, मोनिका शर्मा और नीरू शर्मा ने निभाई। जबकि, ग्यारहवीं और बारहवीं के पीठासीन अधिकारी की भूमिका अश्वनी कुमार, मतदान अधिकारी देविंद्र लक्टू, नेक राम और संदीप मेहता ने निभाई। चुनाव के नतीजों के मद्देनजर बारहवीं कक्षा के छात्र विक्की को हेड ब्वॉय चुना गया। वहीं, बारहवीं कक्षा की छात्रा रजनी ने अन्य छात्राओं को पछाड़ते हुए हेड गर्ल का खिताब जीता। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को सफल मतदान के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को 18 वर्ष पूर्ण करने पर अपने मताधिकार करने का आह्वान किया।