{"_id":"5a1571294f1c1bca678bcfa4","slug":"51511354665-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक, अंजना को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक, अंजना को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा का पुरस्कार
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। अभिषेक को स्कूल के बेस्ट छात्र तथा अंजना को बेस्ट छात्रा के पुरस्कार से नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना पेश की। छात्रों ने नेपाली नृत्य, नाटी, पंजाबी नृत्य, कुल्लवी नाटी, एकल गान, समूह गान सहित अलग-अलग विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम रोंगटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में नितिन, संजय, साक्षी, नीतिका, महक, कृतिका, रीतिश, ऋषभ, श्रुति, ज्योतिका, मनीषा, दीपक नेगी, निकिता, अंबिका, रीतिका, अभिषेक कुमार, सुनील, अंजाना कुमारी, मोनिका, राजू, अंकिता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
खेल और अन्य गतिविधियों के लिए महक, नितिन, नीतिका, परीक्षित, ज्योतिका, अंकित अंजना, ज्योतिका, अभिषेक, संजू, कृष्णा, मुकेश, रोहित, पूजा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसएमसी के सदस्य सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।