फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   50 roads in rural areas remain closed for vehicles on the third day

Rampur Bushahar News: तीसरे दिन भी वाहनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की 50 सड़कें बंद

Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
50 roads in rural areas remain closed for vehicles on the third day
कोटखाई क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़के
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल में भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 50 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। इस कारण लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी बागवानों को हो रही है। क्षेत्र में न तो वे सेब तोड़ पा रहे हैं, न ही तोड़े गए सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचा पा रहे हैं। इससे सेब सीजन पर गहरा असर पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग कोटखाई के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़कों को बहाल करने के लिए विभाग ने 15 मशीनें तैनात की हैं, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन और बारिश की वजह से काम में रुकावट आ रही है। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए कुछ सड़कें खोली जा रही हैं, मगर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल करने में अभी भी काफी समय लग सकता है। कुछ मार्गों को सुचारु करने में एक माह तक का समय लग सकता है। इसी बीच, उपमंडल के अंतर्गत लगभग 10 मकानों को लोग खाली कर चुके हैं, क्योंकि बारिश और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर तिरपाल वितरित किए गए हैं। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और स्थानीय लोग राहत व पुनर्बहाली कार्यों में तेजी की मांग कर रहे हैं। -संवाद

कोटखाई क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़के

कोटखाई क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़के

कोटखाई क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़के

कोटखाई क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article