फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   45 centimeters fresh snowfall in narkanda many roads closed

नारकंडा में 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

Sat, 05 Feb 2022 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
45 centimeters fresh snowfall in narkanda many roads closed
बर्फबारी के चलते बंद नारकंडा - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बर्फबारी और बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। रामपुर और आनी उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात के कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नारकंडा में 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। ऊपरी हिमाचल के दो नेशनल हाईवे सहित दर्जनों सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामपुर और आनी उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। निचले इलाकों में झमाझम बारिश होती रही। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। समूचे क्षेत्र में शीतलहर का कहर जारी है। शुक्रवार को नारकंडा में 45 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। नेशनल हाईवे पांच पर यातायात ठप हो गया है। परिवहन निगम की बसों को वाया धामी होकर शिमला भेजा जा रहा है, लेकिन शिमला में हो रही बर्फबारी के कारण तारादेवी से आगे निगम की बसों को नहीं भेजा जा रहा। ऐसे में रामपुर, किन्नौर और आनी क्षेत्र से शिमला जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए बंद हो गया है। कई सप्ताह बाद बहाल हुआ एनएच 305 फिर बंद हो गया है। इस कारण 69 पंचायतों के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने में परेशानियां हो रही हैं। वाया रोहांडा मंडी मार्ग भी बंद है। शुक्रवार को रामपुर रोहडू वाया तकलेच, देवठी-मझाली, मुनीश, दरकाली, फांचा, किन्फी, किन्नू, मशनू, थड़ा, खोलीघाट, खमाडी, कोटगढ़ और मंडी सहित दर्जनों ग्रामीण रूटों पर भारी बर्फबारी के कारण निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। रामपुर उपमंडल के पांच रूटों को छोड़कर अन्य सभी रूटों पर संभावित स्थानों तक ही निगम की बसों की आवाजाही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण नारकंडा और जलोड़ी जोत में एनएच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। रामपुर उपमंडल के तहत निगम के पांच रूटों को छोड़ अन्य सभी रूटों पर संभावित स्थानों तक बसों की आवाजाही हो रही है। तारादेवी में भी बर्फबारी से मार्ग बंद होने के कारण शिमला तक बसों की आवाजाही नहीं हो रही।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed