{"_id":"62f3e632f745cf1af52652d2","slug":"43-percent-voting-in-zilla-parishad-by-election-rampur-hp-news-sml4180441176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद उप चुनाव में 43 प्रतिशत मतदान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद उप चुनाव में 43 प्रतिशत मतदान हुआ
विज्ञापन
झाकड़ी जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए मतदान करती महिला।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिमला जिला परिषद के वार्ड नंबर 2 झाकड़ी के उप चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान हुआ। 10 पंचायतों के मतदाताओं ने इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया। इन पंचायतों के लोगों ने मतदान में खासी रुचि नहीं दिखाई। केवल 43 प्रतिशत मतदान ही हो पाया। महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों ने मतदान में अधिक भागीदारी निभाई।
25 जुलाई से शुरू हुआ जिला परिषद झाकड़ी वार्ड का चुनावी शोर बुधवार को थम गया। बुधवार को जिप वार्ड की 10 पंचायतों में 72 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम 4:00 बजे तक चली। उप चुनाव में कुल 43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिप वार्ड के 18 हजार मतदाताओं में से 7679 लोगों ने ही अपने मत का प्रयोग किया। मतदान में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की भागीदारी अधिक रही। मतदान को लेकर जिप वार्ड को चार सेक्टरों में बांटा गया था। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतपेटियों को मतगणना के लिए रामपुर के पंचायत समिति सभागार स्थित स्ट्रांग रूम में लाया जाएगा। वहीं, 12 अगस्त को इस उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव मैदान में कांग्रेस समर्थित बिमला शर्मा, भाजपा समर्थित सीमा मांटा और माकपा समर्थित रुचिका वजीर उतरे थे। अब 12 अगस्त को इन तीनों प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि जिला परिषद उप चुनाव के लिए आयोजित मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतदान प्रक्रिया में कुल 7679 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 4049 पुरुष, जबकि 3630 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।