फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   24 दिनों से कूट सड़क बंद, आधा दर्जन गांव का संपर्क कटा

24 दिनों से कूट सड़क बंद, आधा दर्जन गांव का संपर्क कटा

Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
कूट सड़क 24 दिनों से बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क कटा
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राशन की आपूर्ति करने में हो रही दिक्कत
सडक़ न खुलने से प्रशासन को कुथरू के पास ही बांटना पड़ रहा राशन
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। बादल फटने और भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रभावित कूट पंचायत को जोड़ने वाली सड़क 24 दिन से बंद पड़ी है। इस कारण पंचायत के आधा दर्जन ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बाधित होने से पंचायत के आधा दर्जन गांव के लोगों को राशन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रशासन कुथरू के पास ही ग्रामीणों को राशन आवंटित कर रहा है।
4 अगस्त को भूस्खलन के कारण कूट सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गई थी। वहीं, 12 अगस्त को क्षेत्र में बादल फटने से पूरा पंचायत क्षेत्र अस्त व्यस्त हो गया था। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को राशन और जरूरी सामान के लिए जूझना पड़ रहा है। प्रशासन की पहल के बावजूद ग्रामीणों को राशन आधे रास्ते से पीठ पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बीमार लोगों को भी पीठ पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में थोड़ी बहुत सेब की फसल को भी मंडियों में ले जाना मुश्किल हो रहा है। कूट पंचायत के प्रधान विजय नेगी ने बताया कि राशन का स्टॉक क्याव में भी रखा गया है। कुछ लोगों ने कुथरू से लिया, बाकि अब ग्रामीणों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया ग्रामीणों को राशन राशन की गाड़ी लेकर गए हैं, लेकिन सड़क बंद होने से कूट तक नहीं जा सके, तो जहां सड़क बंद है। वहां पर ग्रामीणों को राशन बांटा गया है। विभाग को सड़क जल्द बहाल करने को कहा गया है।
विज्ञापन


जल्द बहाल की जाएगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केएल सुमन ने बताया कि उन्होंने 30 अगस्त तक कूट सड़क खुलने का समय दिया हुआ है। प्रयास किए जा रहे हैं कि सड़क उससे पहले बहाल की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed