{"_id":"5b5604874f1c1b4d748b6941","slug":"41532363911-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर मोर्चा खोलेंगे बाहली के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर मोर्चा खोलेंगे बाहली के ग्रामीण
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याओं को लेकर खोलेंगे मोर्चा
बाहली पंचायत की ग्रामसभा में सर्वसहमति से लिया फैसला
स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों की खस्ताहाल पर बिफरे ग्रामीण
दो अगस्त को करेंगे एसडीएम कार्यालय को करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। कंछीण घोड़ी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि और ग्रामीण दो अगस्त को रामपुर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। शहर में रोष रैली निकालने के बाद ग्रामीण एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे और एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। बाहली पंचायत की ग्रामसभा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण ने रणनीति तैयार कर यह निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
ग्राम पंचायत बाहली की ग्रामसभा रविवार को पंचायत प्रधान विरेंद्र भलूनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस सभा में क्षेत्र के विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत क्षेत्र की खाली पड़ी वन भूमि पर जल्द पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मनरेगा के तहत वन भूमि पर जंगली पौधे लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
इसके अलावा बैठक में ग्रामीणों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने पर भी चर्चा हुई और ग्रामीणों से संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए गए। ग्रामीणों ने टीडी से संबंधित प्रार्थना पत्र भी लाए जो जल्द ही मंजूरी के लिए वन विभाग को भेजे जाएंगे। सभा से पूर्व युवक मंडल बाहली ने क्षेत्र में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। उक्त बैठक में पंचायत क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा ठप होने, सड़क की खस्ता हालत, तीन पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले पीएचसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद रिक्त होने, वेटरनेरी में स्टाफ की कमी और क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया।
विज्ञापन
ग्रामसभा में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 2 अगस्त को इन समस्याओं को लेकर रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शहर भर में रोष रैली निकालने के बाद जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर पंचायत समिति उपाध्यक्ष बहादुर सिंह भलूनी, उप प्रधान सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान महेंद्र टांटा, देवेंद्र मेहता, आशा कुमारी, सुनीता देवी, ममता, नंद लाल, गुलाब सिंह, नरेंद्र भलूनी, राजा राम, साजन सिंह, महिला और युवक मंडल प्रधान बाहली, नेहरा, भमराड़ा, शैली और युवक मंडल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।