फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब ने दी मंडी में दस्तक

सेब ने दी मंडी में दस्तक

Sat, 21 Jul 2018 09:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
2500 प्रति पेटी बिका रॉयल वैरायटी का सेब
विज्ञापन

ऊपरी शिमला में मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तुड़ान शुरू
इस वर्ष सेब के मूल्य में काफी उछाल से बागवान गदगद
अनिल कंवर
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेब बाहुल क्षेत्र ऊपरी शिमला में मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान का कार्य शुरू हो गया है। सेब सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी नारकंडा में बाहरी राज्यों के आढ़ती, खरीददार और सेब बागवानों की चहलकदमी शुरू हो चुकी हैै। गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सेब के मूल्य में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।

शनिवार को नारकंडा की डोगरा ट्रेडर्ज फल मंडी में इस वर्ष की सेब खरीद की शुरूआत हुई। पहले दिन इस मंडी में रॉयल वैरायटी का सेब 2500 रुपये, रेड गोल्डन 1500 और नाशपाती 2500 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिकी। इलाके के बागवानों में दीपू ठाकुर, सुनील ठाकुर और महिंद्र सिंह आदि के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। उन्हें साल भर की मेहनत का अच्छा फल मिल रहा है। वहीं डोगरा ट्रेडर्ज के संचालक लाल चंद डोगरा ने बताया कि बागवान रेट मेें उछाल के चलते कच्चा सेब न तोड़ें अन्यथा सेब के मूल्य में गिरावट आ सकती है। बागवान अपनी फसल को पूरी तरह से तैयार होने के बाद ही मंडियों में लाएं। गौरतलब है कि इस वर्ष मध्यम और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल बहुत कम है, लेकिन मंडी में अच्छे रेट मिलने से सेब बागवानों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed