फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   देवठी ग्राम समूह उठाऊ पेयजल योजना से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

देवठी ग्राम समूह उठाऊ पेयजल योजना से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन मिल रही सप्लाई
विज्ञापन

देवठी ग्राम समूह उठाऊ पेयजल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
आधा दर्जन पंचायतों में पानी की सप्लाई ठप, ग्रामीणों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लिए बनी 16 करोड़ की देवठी ग्राम समूह उठाऊ पेयजल योजना लोगों के लिए कारगर साबित नहीं हो पाई है। इस योजना से लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है, आज भी लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार पेयजल योजना से आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को एक सप्ताह में दो दिन ही पानी मिल रहा है। इस योजना से लालसा, शिंगला, देवठी, कूहल और मुनिष पंचायत के थला गांव को जोड़ा है, लेकिन पानी की समस्या होने से शिक्षण संस्थानों, मंदिरों और स्वास्थ्य केंद्रों में पानी नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। हाल ही में ग्रामसभा में भी लोगों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इस संबंध में डंसा पंचायत प्रधान पद्मा देवी, जिला परिषद सदस्य दिलीप कायथ, लालसा पंचायत प्रधान रामकुमार शर्मा, बीडीसी चरण दास, कूहल पंचायत उपप्रधान महेंद्र, मुनिष पंचायत के उपप्रधान जगत मसोई, चरण सिंह, गुरजीत, लायक राम, शिशुपाल, दुर्गा सिंह, दिनेश और लायक राम ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग ने समय रहते यदि पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन छेड़ेंगे। वहीं इस संबंध में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस राजपूत ने बताया कि भारी बारिश के चलते पेयजल योजना में सिल्ट की समस्या हो रही है। जल्द से जल्द पेयजल योजना को दुरुस्त किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed