{"_id":"5b2668044f1c1bb16e8b8440","slug":"41529243652-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के सड़े खंभे गिरने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के सड़े खंभे गिरने की कगार पर
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
खंभा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। विकास खंड आनी की दुर्गम पंचायत कराड़ के शोधा गांव में बिजली के पुराने गले सड़े लकड़ी के खंभों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली बोर्ड इन खंभों की सुध नहीं ले रहा। गांव के बीच में करीब चार खंभे बहुत पुराने हैं। इन खंभों को बदलने के लिए कई बार विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को सूचित भी किया गया है।
सड़े गले खंभों से बिजली जा रही है। शोधा गांव के वार्ड सदस्य देवी सिंह, अमर सिंह, ख्याले राम, संतोष कुमार, लाल सिंह आदि ने कहा कि अधिक बारिश या हवा चलने पर बिजली के खंभे गिरने का डर सताता रहता है। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि पुराने सड़ चुके खंभों को बदल कर इनके स्थान पर नए बिजली के खंभे लगाए जाएं, जिससे हादसा न हो। उधर, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड आनी केहर सिंह कश्यप का कहना है कि खंभे सचमुच खराब हो चुके हैं। सड़े खंभों को जल्द बदला जाएगा, ताकि लोगों के लिए खतरा न बन सके।