{"_id":"5ab508cc4f1c1b8e778b72b2","slug":"41521813708-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्प अवधि कोर्स के लिए प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्प अवधि कोर्स के लिए प्रवेश शुरू
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर के तहत जल्द ही अल्प अवधि कोर्स शुरू किए जाएंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि रामपुर आईटीआई के अधीन सभी संस्थानों में अल्प अवधि कोर्स शुरू होंगे। इसके तहत तीन माह या फिर 150 घंटों की अवधि का बेसिक कोर्स ऑन फैब्रिकेशन, बेल्डर व शीट मेटल आरंभ किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
आवेदक प्रधानाचार्य कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर फॉर्म प्राप्त कर सकता है। इसकी अंतिम तिथि चार अप्रैल रखी गई है। इसके लिए आवेदक की उम्र 14 वर्ष से अधिक और आठवीं पास होना चाहिए। सरकार की ओर से इस तीन माह के कोर्स के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।