फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   फर्जी निवेश, काल के झांसे में न आएं

फर्जी निवेश, काल के झांसे में न आएं

Mon, 25 Dec 2017 07:00 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
फर्जी निवेश, काल के झांसे में न आएं
रोहड़ू। आरबीआई, सेबी व एनएसडीएल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को बैंकिंग प्रणाली सहित फर्जी निवेश और काल से बचने के बारे में जागरूक किया गया। आरबीआई की शिमला शाखा से एजीएम रवि रवल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सेबी (भारतीय प्रति भूमि और विनिमय बोर्ड) के रिसोर्स पर्सन अरुण कुमार शर्मा ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन

आरबीआई के एजीएम रवि रवल ने लोगों को बैंकिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नोटों पर कुछ भी लिखना नहीं चाहिए। अगर कुछ नोट ऐसे हैं, तो उन्हें बैंक में जमा करवाया जा सकता है। कोई बैंक ऐसे नोट लेने से मना नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि खाताधारकों को कई फर्जी काल भी आते हैं। फोन पर शातिर खाताधारकों से बैंक के अधिकारी बन कर डेबिट कार्ड नंबर व पासवर्ड मांगते हैं। इसके बाद शातिर खातधारकों के खाते से पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे फोन काल से खाताधारक बच कर रहे। किसी को भी अपने डेबिट कार्ड का नंबर व एटीएम पासवर्ड न दें। फर्जी निवेश करने वाली कंपनियां भी लोगों को चूना लगा रही है। इसलिए सोच समझकर निवेश करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी लोग लाभ उठा सकते हैं। सालाना 12 रुपये का प्रीमियम देकर दो लाख रुपये तक का बीमा लाभ लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा में भी 330 रुपये सालाना का प्रीमियम देकर दो लाख रुपये का बीमा लाभ लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री सुकन्या योजना व वंदना योजना बताई। इस दौरान एनएसडीएल के रिसोर्स पर्सन अंकुर, फल फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed