{"_id":"5a3d0c024f1c1bce408be8ce","slug":"41513950210-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यांगपा पंचायत छह माह से निगम की बस सेवा से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यांगपा पंचायत छह माह से निगम की बस सेवा से वंचित
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यांगपा में छह महीने से दो रूट बंद
क्षेत्र की तीन हजार आबादी बस सुविधा से हो रही वंचित
अमर अजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)।
रिकांगपिओ से यांगपा और चंडीगढ़ सें यांगपा रूट पर चलने वाली हिमाचल परिवहन निगम की दो बसें छह माह से बंद हैं। इससे लोगों को सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। इससे भावावैली की यांगपा, कटगांव और काफनू पंचायत की करीब तीन हजार आबादी को परेशानी हो रही है। यांगपा के पूर्व उप प्रधान देव सिंह नेगी ने कहा कि जला प्रशासन और निगम के नाकामी के चलते यांगपा रूट पर बस सर्विस न के बराबर है।
नेगी ने कहा कि इस साल अप्रैल और मई माह में ही उक्त दो बसों की सुविधा मिली। पूर्व प्रधान यांगपा राजकुमार नेगी, पूर्व उप प्रधान देव सिंह नेगी, पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, उप प्रधान यांगपा कुशकपाल नेगी, यशपाल सिंह नेगी, ओम प्रकाश नेगी, दीपक नेगी, गोपीनंद नेगी, मोतीलाल नेगी, दौलत नेगी आदि ने जल्द से जल्द रूट पर दोनों बसों को बहाल करने की मांग की। उधर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कश्यप ने कहा कि इन दिनों यांगपा में सुबह और शाम के समय बस को स्टार्ट करने और खाने-पीने की सही व्यवस्था न होने से मुश्किल हो रही है। गर्मी के मौसम में बसों को सुचारु रूप से बसों को भेजा जा रहा है।