{"_id":"5a14316c4f1c1bf4688bc831","slug":"41511272812-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में छात्रों की प्रतिभा निखार रहे कृष्ण लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में छात्रों की प्रतिभा निखार रहे कृष्ण लाल
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। एक ओर जहां ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में छात्र, छात्राएं मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं, वहीं कई शिक्षक दृढ़ निश्चय लेकर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने में जुटे हुए हैं। ऐसी ही एक मिसाल कुल्लू जिले के निरमंड खंड की खरगा पंचायत के प्राथमिक स्कूल नाल में सेवाएं दे रहे शिक्षक कृष्ण लाल कौशल ने पेश की है।
नालागढ़ में 15 से 19 नवंबर तक आयोजित प्राथमिक स्कूलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्ण लाल कौशल को बेस्ट कोच के खिताब से नवाजा गया। नालागढ़ के एसडीएम ने कौशल को इस पुरस्कार से नवाजा। बीते 14 वर्षों से कृष्ण लाल प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं का खेल क्षेत्र में भविष्य संवार रहे हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाल में कार्यरत कृष्ण लाल कौशल के नेतृत्व में वर्ष 2004 में जोन स्तर पर खो-खो में छात्र-छात्रा वर्ग ने प्रथम, कबड्डी के छात्रा वर्ग में 14 साल में से 10 बार प्रथम, छात्र वर्ग में 14 में से छह बार प्रथम और आठ बार द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिला स्तर पर वर्ष 2009 में बंजार में हुई खो-खो के छात्र वर्ग में प्रथम और छात्रा वर्ग को द्वितीय स्थान दिलाया। इस दौरान निरमंड खंड को सर्वश्रेष्ठ खंड का खिताब भी दिलाया। वर्ष 2010 में हमीरपुर में खो-खो में छात्र और छात्रा वर्ग को प्रथम और कबड्डी में द्वितीय स्थान दिला चुके हैं। वर्ष 2015 में रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौशल के नेतृत्व में खो-खो के छात्र वर्ग में द्वितीय और छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2017 में नालागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उन्होंने खो-खो के छात्र और छात्रा वर्ग को प्रथम स्थान दिलाने में अहम योगदान दिया। कुल्लू जिले के निरमंड खंड की खरगा पंचायत के प्राथमिक स्कूल नाल की छात्रा संध्या को राज्य स्तर पर खो-खो का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनाने के साथ साथ कौशल को सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा गया है।