फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चुनावी शोरगुल थमा अब सियासी दल अपने गढ में अठतीस घंटे अपने गढ की पहरेदारी

चुनावी शोरगुल थमा अब सियासी दल अपने गढ में अठतीस घंटे अपने गढ की पहरेदारी

Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव का शोरगुल बंद हो गया है। बूथ स्तर पर सियासी दलों के कार्यकर्ताओं को मतदान तक अपने गढ़ में सेंध लगाने वालों की पहरेदारी का जिम्मा है। मतदान तक प्रलोभन, कसमें या वायदे से वोट बैंक को प्रभावित करने वालों पर नजर रखी जा रही है। मतदान तक सियासी दलों के कार्यकर्ताओं को वोट बैंक बचाना बड़ी चुनौती है।सियासी दलों के लिए बुधवार शाम तक डोर टू डोर प्रचार का समय है। इस दौरान दूरदराज के गांव में मतदाताओं को पक्का करने के लिए कसमें, वायदे, लूण लोटा जैसे कई हथकंडे अपनाए जाते हैं। कई कार्यकर्ता अफवाहों से भी वोट तोड़ने की कोशिश करते हैं। सियासी दल एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रचार थमने के बाद बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैनात कर चुके हैं। डोर टू डोर प्रचार में टकराव की संभावना मतदान तक अधिक रहेगी। हालांकि चुनाव आयोग की सख्ती से क्षेत्र में पहले ही आयोजित बैठक में पूरी रणनीति तय की गई है। पुलिस व अर्ध सैनिक बल पूरे क्षेत्र में तैनात किए गए। पेट्रोलिंग टीमें वाहनों की 24 घंटे चेकिंग कर रही हैं। शराब की बिक्री बंद कर दी गई। फिर भी मतदान से पहले की दो रातें पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी रहेगी। उधर, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा का कहना है कि जुब्बल-कोटखाई व रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस दिन-रात गश्त पर तैनात रहेगी। किसी अशांति की सूचना मिलते हर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed