फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   400 stalls and 35 food corners set up at the Rohru fair

Rampur Bushahar News: रोहड़ू मेले में 400 स्टॉल और 35 फूड कॉर्नर सजे

Sat, 25 Apr 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
देवता शिकडू के आगमन से बढ़ा मेले का आकर्षण
विज्ञापन

हस्तशिल्प से ऊनी वस्त्र तक सजे स्टॉल, खरीदारों की कमी बनी चिंता
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी के साथ पुलिस तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का बाजार अब सजाया गया है। शुरुआती दिनों में खरीदारों की संख्या कम रही। मेले में 400 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें 150 स्टॉल डोम के भीतर हैं। इसके अलावा 150 टीन शेड, 20 पैगोड़ा और 40 चारपाई आधारित अस्थायी ढांचे भी व्यापारियों के लिए तैयार किए हैं।
मेले में 35 फूड कॉर्नर बनाए हैं, जहां स्थानीय व्यंजनों के साथ बाहरी खानपान की भी विविधता देखने को मिल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए पावर बैकअप की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस बार मेले की खास बात यह रही कि क्षेत्र के आराध्य देवता शिकडू ने पहली बार स्टेडियम पहुंचकर मेले का दौरा किया। इससे श्रद्धालुओं और लोगों में खासा उत्साह देखा गया। देवता के आगमन से मेले का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और बढ़ गया है। व्यापारियों ने स्टॉल आकर्षक ढंग से सजाए हैं। इनमें हस्तशिल्प, ऊनी वस्त्र, कृषि उत्पाद, खिलौने और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद खरीदारों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं है। इससे व्यापारियों में चिंता बनी हुई है। हालांकि अब मेले में रौनक धीरे-धीरे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों और व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों, खासकर सप्ताहांत और माह की शुरुआत के बाद, मेले में भीड़ बढ़ेगी। प्रशासन का कहना है कि मेले को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed