{"_id":"6307b68c6a510b48d424807c","slug":"38-percent-people-vaccinated-in-bilapur-rampur-hp-news-sml4195173153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में 38 फीसदी लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में 38 फीसदी लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज
विज्ञापन
बिलासपुर। कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज निशुल्क हो जाने के बाद भी जिले में लोग टीकाकरण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। निशुल्क बूस्टर डोज लगाने के लिए शुरू हुए 75 दिन के विशेष अभियान के 40 दिन बाद भी टीकाकरण कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। अभी तक 1.33 लाख लोगों ने ही मुफ्त में बूस्टर डोज लगवाई है। अब अभियान के 30 दिन ही बचे हैं।
बता दें कि 15 जुलाई से केंद्र सरकार के निर्देश पर 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के सभी लोगों को कोविड टीके की बूस्टर डोज निशुल्क लगाने के लिए 75 दिन का अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान से पहले सिर्फ 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वालों और हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर को ही निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने में जिले के लोगों ने फिलहाल, खास रुचि नहीं दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए रविवार तक को शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन लोग कम संख्या में बूस्टर डोज लगवाने पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में करीब 3.50 लाख लोग निशुल्क बूस्टर डोज लगवाने के लिए पात्र हैं। 24 अगस्त तक के विभागीय आंकड़ों के अनुसार मात्र 1,33,766 ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। अभियान के 75 दिनों में से 40 दिन बीतने पर भी अभी तक लक्ष्य के करीब 38 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगी है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। विशेष अभियान के तहत टीकाकरण शिविर भी व्यापक स्तर पर लग रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी शिविर लगाए जा रहे हैं। पात्र लोगों से अपील है कि अभियान की अंतिम तिथि 30 सितंबर से पूर्व निशुल्क बूस्टर डोज जरूर लगवा लें।
डॉ. प्रवीण चौधरी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिलासपुर