फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   360 candidate participate in multi task woker recruitment

मल्टीटास्क भर्ती में 360 युवाओं ने बहाया पसीना

Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
360 candidate participate in multi task woker recruitment
मल्टीटास्क वर्कर भर्ती के लिए रामपुर के पाटबंगला मैदान में सीमेंट का कट्टा उठाता अभ्यर्थी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में लोक निर्माण विभाग में होने वाली मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती में तीन दिनों में 360 अभ्यर्थी पसीना बहा चुके हैं। वीरवार को भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन सराहन के अभ्यर्थियों ने सीमेंट की बोरियां उठाकर अपनी दक्षता का प्रमाण दिया। सराहन उपमंडल से 189 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 172 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक रामपुर के तहत आने वाले चार उपमंडलों तकलेच, सराहन, ननखड़ी और रामपुर से 832 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सभी उपमंडलों में129 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती होनी है। भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन उपमंडल तकलेच से 103 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट दिया। दूसरे दिन ननखड़ी उपमंडल से 93 अभ्यर्थियों ने मैदान में पसीना बहाया। इसमें 85 अभ्यर्थी चयनित हुए।
विज्ञापन

वीरवार को तीसरे दिन सराहन उपमंडल के 172 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। इसमें 153 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक मिनट में 50 किलोग्राम भार उठाकर 50 मीटर की दूर तय करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के लिए इसमें डेढ़ मिनट की समयावधि रखी गई है। शुक्रवार और शनिवार को रामपुर उपमंडल के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन दिन में 360 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया है। शुक्रवार को रामपुर सब डिविजन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न मापदंडों में खरा उतरने के बाद अभ्यर्थियों का मल्टी टास्क वर्कर बनना तय हो पाएगा।
रजनीश बहल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed