चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल पुलिस ने लंकडवीर मंदिर के समीप से एक युवक को 68 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगिंदर सैन आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम सतका, डाकघर व तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लंकडवीर मंदिर चौपाल के पास एक युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। पुलिस नियमित नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने भागने के प्रयास में इस युवक को रोककर शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद की गई। डीएसपी चौपाल राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा गिरफ्तार युवक को मंगलवार को चौपाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।