फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में चरमराई स्वास्थ्य सुविधा

क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में चरमराई स्वास्थ्य सुविधा

Sat, 22 Sep 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ में स्वास्थ्य सुविधाओं की दरकार
विज्ञापन

आधा दर्जन से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों के रिक्त पड़े पद
एंबुलेंस सेवा का भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के साथ जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी हालत बद्तर बनी हुई है। डॉक्टरों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। ऐेसे में लोगों को इलाज करवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की कमी जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के लोगों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर न मिलने के कारण निजी क्लिनिकों में जाने या फिर रामपुर और शिमला जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में 15 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, जिसमें मेडिकल स्पेशलिस्ट, ऑर्थो, एनेस्थीसिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के पद काफी समय से रिक्त पड़े हैं। डॉक्टरों की कमी होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों के अनुसार कुछ माह पूर्व अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के आदेश भी हुए थे, लेकिन आज दिन तक पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ किन्नौर पद्म नेगी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते रिकांगपिओ अस्पताल में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और विभाग के अधिकारियों को समय-समय पर इसके बारे में सूचित किया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अस्पताल में जल्द चिकित्सकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed