फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मघारा से नहीं हटेगा शराब ठेका : एसडीएम

मघारा से नहीं हटेगा शराब ठेका : एसडीएम

Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मघारा से नहीं हटेगा शराब ठेका
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के मघारा में शराब ठेके को हटाने के लिए बुधवार को भी महिलाओं और पुरुषों ने ठेके के बाहर धरना दिया। मघारा के ग्रामीणों ने अपने गांव से शराब ठेके को हटाने के लिए करीब एक महीने से मुहिम छेड़ रखी है। ठेके को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट करने पर अड़े ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामपुर पहुंचकर भी प्रशासन से ठेके को बंद करने की मांग कर चुके हैं। 20 जुलाई को मघारा में ठेके के बाहर प्रदर्शन किया था। उसी दिन प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को एक अगस्त को ठेका बंद कर गांव से बाहर ले जाने का आश्वासन देकर शांत करवाया था। अब बुधवार को सुबह से धरने पर गांव के 15 पुरुष और 31 महिलाएं बैठी रहीं। वहां झाकड़ी पुलिस की एक टीम ठेके की सुरक्षा के लिए दिन भर डटी रही। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि उनको ईटीओ की रिपोर्ट आ गई है। यह ठेका बंद नहीं होगा। यह ठेका सभी मापदंडों के मुताबिक सही है। इसलिए यह ठेका बंद नहीं होगा। ग्रामीणों का आपत्ति नाजायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed