फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आयुष्मान योजना में गरीब परिवार को मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा

आयुष्मान योजना में गरीब परिवार को मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा

Mon, 30 Apr 2018 09:46 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना में गरीब परिवार को मिलेगा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा
झाकड़ी में आयुष्मान भारत मिशन दिवस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
खंड स्तरीय आयुष्मान भारत मिशन दिवस का सोमवार को झाकड़ी पंचायत सभागार में आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री अनिल चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी रामपुर प्रताप चौहान, बीएमओ आरके नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विकास खंड अधिकारी प्रताप चौहान ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 करोड़ गरीब परिवारों को इस योजना के तहत लाने का योजना बनाई है। योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त या दो अक्टूबर को कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष्मान योजना का विधिवत घोषणा इससे पहले केंद्र वित मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी 2018 को कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पंचायतों, आशा कार्यकर्ताओं को पंजीकरण करने के लिए काम सौंपा गया है। यह कार्यकर्ता घर-द्वार जाकर गरीब परिवारों का पंजीकरण करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर बीएमओ रामपुर डॉ.आरके नेगी ने बताया कि योजना में वे लोग शामिल हो सकते हैं जिनके पास कच्चा मकान हो। इसके अलावा परिवार में 16 साल से लेकर 69 साल तक कोई कमाने वाला न हो, जिस परिवार का मुखिया महिला और 16 से 69 तक कोई व्यस्क न हो और जिस परिवार में दिवांग, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर परिवार को योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसी भी अस्पताल में इलाज करने पर पांच लाख तक प्रत्येक परिवार को हर साल खर्चा मिलेगा। इसके लिए लोगों को एक साल में 1100 से लेकर 12 सौ तक प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके झाकड़ी पंचायत के प्रधान मस्तराम, उपप्रधान बीरबल कश्यप, बीडीसी सदस्य बिशना भंडारी, बंसत नेगी, मंजू, रजनी, रंजू सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed