फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बांगतू-काफनू मार्ग चट्टानें खिसकने से बाधित

बांगतू-काफनू मार्ग चट्टानें खिसकने से बाधित

Thu, 12 Apr 2018 09:37 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
बांगतू-काफनू मार्ग चट्टानें खिसकने से बाधित
काफनू संपर्क मार्ग अवरूद्ध होने से पैदल चलते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)।
किन्नौर जिले की भावावैली को जोड़ने वाला बांगतू-काफनू संपर्क मार्ग बीते 24 घंटे से आवाजाही के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इससे भावावैली को आने-जाने वाले वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए थे। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग में तिझपती नामक झरने के निकट पहाड़ी से बुधवार शाम साढ़े चार बजे पहाड़ी से भारी चट्टानें खिसकने के कारण मार्ग बंद हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद वीरवार शाम पांच बजे मार्ग बहाल कर दिया है। मार्ग बहाल होने के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मार्ग बंद रहने से भावावैली के लोगों को अवरुद्ध स्थल से जान जोखिम में डाल कर गुजरना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बंद होते ही मार्ग बहाली का कार्य तेजी से शुरू कर दिया था, लेकिन भारी-भरकम चट्टानों को हटाने में विभाग को काफी समय लग गया। मार्ग बंद होने के कारण बुधवार को पथ परिवहन निगम की बस भी शेरपा कॉलोनी तक ही जा पाई। बुधवार को भावावैली के विभिन्न गांव को जाने वाले लोगों को घंटों पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ा। मार्ग बंद होने से भावावैली में रोजमर्रा के सामान की सप्लाई बंद हो गई थी। इतना ही नहीं वीरवार को जरूरी कार्य से भावानगर या अन्य क्षेत्र में जाने वाले लोग कई घंटे देरी से पहुंचे।
काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी ने कहा कि विभाग की सुस्ती के कारण मार्ग बहाल होने में 24 घंटे से अधिक समय लग गया। इससे भावावैली के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से चट्टानें खिसकने के चलते मार्ग बहाल होने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed