{"_id":"5a0ee0324f1c1b156b8b6811","slug":"31510924338-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर शीत लहर के चपेट में आ गया है। जिले में शुक्रवार सुबह से ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, जौरखंडन, छितकुल की थौला, नाको के रियोपुर्गिल, भावावैली और निचार की ऊंची-ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है।
कल्पा का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.3 दर्ज किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को जिले के निचले इलाकों में दोपहर बाद हल्की-हल्की बारिश हुई। लंबे अरसे से चल रहे सूखे के कारण जिले के बागवानों को बगीचों में कार्य करने में दिक्कतें हो रही थी। लेकिन यह बर्फबारी और बारिश सेब सहित अन्य फसलों के लिए अच्छी मानी जा रही है। मौसम खराब होने के बावजूद रिकांगपिओं से शिमला और काजा की तरफ एचआरटीसी की बसों सहित अन्य वाहनों की बराबर आवाजाही रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो के आरएम प्रेम कश्यप ने कहा कि जिले के सभी रूटों पर बसें चलती रही।