फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चिड़गांव में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

चिड़गांव में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

Thu, 16 Nov 2017 06:26 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह से नहीं टपकी पानी की बूंद
विज्ञापन

चिड़गांव बाजार में पेयजल किल्लत बढ़ी, विभाग नहीं ले रहा सुध
दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी की ढुलाई कर रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
चिड़गांव बाजार में लोग बीते दो सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल सप्लाई बंद होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। बावजूद इसके लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। विभाग की लचर व्यवस्था के प्रति स्थानीय लोगोें में भारी रोष है।

चिड़गांव बाजार में करीब 200 से अधिक परिवार रहते हैं। दर्जनों दुकानें व ढाबे चिड़गांव बाजार में स्थित है। बीते दो सप्ताह से बाजार में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पानी की किल्लत गंभीर समस्या बन चुकी है। लोगों को चिड़गांव में स्थित एक प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। लोगों का आधा समय पानी का इंतजाम करने में बीत रहा है। इससे उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रकाश चंद, कंवर सिंह, पप्पू राम, हाकम चंद, सुदेश, प्रेम लता, सुंदर लाल, विश्व भूषण, बेगम पति, आशा रावत, सुनील नेपटा, ऐश्वर्या, मैडडी, कपिल, संजू, राम लाल, प्रिंस ने बताया कि दो सप्ताह से चिड़गांव में लोग पेयजल किल्लत का सामना कर रहे हैं। कई बार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग भी उठाई। जन समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि शीघ्र चिड़गांव में पेयजल सप्लाई को सुचारु रुप से बहाल किया जाए। उधर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी भारद्वाज ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में हैं। पेयजल सप्लाई को सुचारु रुप से बहाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed