फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   निरमंड बस अड्डे में पसरा अंधेरा

निरमंड बस अड्डे में पसरा अंधेरा

Sun, 05 Nov 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से स्ट्रीट लाइट खराब
विज्ञापन

निरमंड बस अड्डे पर लाइट ठीक न होने से लोेग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड रामपुर बुशहर)।
निरमंड बस अड्डे पर लगी स्ट्रीट लाइट बीते करीब डेढ़ माह से बंद पड़ी है। इसे स्थानीय पंचायत और विद्युत बोर्ड ठीक नहीं करवा रहे। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय होने से यहां पर रात-दिन लोगों की आवाजाही रहती है। बस स्टैंड पर अंधेरा होने से लोगों को मुश्किल हो रही है। व्यापार मंडल निरमंड के प्रधान विदेशानंद शर्मा ने कहा कि निरमंड बस अड्डे पर 18 सितंबर को हुई एक दुर्घटना के कारण स्ट्रीट लाइट की सर्विस वायर जल गई है, जिसे अभी तक नहीं बदला गया।

लाइट न होने से बस अड्डे के आसपास रहने वाले व्यापारी और ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों से भी कई बार लाइट को ठीक करने के लिए कहा गया। उन्होंने जल्द से जल्द इस स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड के अतिरिक्त सहायक अभियंता मेहरचंद वर्मा ने कहा कि यह लाइट पंचायत ने लगवाई है और यदि पंचायत उन्हें जली हुई तार की जगह नई तार उपलब्ध करवा दे तो इसे ठीक कर दिया जाएगा। उधर, निरमंड पंचायत प्रधान जनका देवी ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं था। जल्द ही स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के बारे में बिजली बोर्ड से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed