फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   31 year old youth died due to slipping in Raksham

Rampur Bushahar News: रक्षम में पैर फिसलकर गिरने से 31 वर्षीय युवक की मौत

Fri, 23 Dec 2022 10:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के रक्षम में वीरवार देर शाम को घर जाते समय युवक का पैर फिसला और बास्पा नदी के किनारे जा पहुंचा। इस हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शशि कपूर (31), पुत्र दिगंबर सिंह नेगी, गांव छितकुल, तहसील सांगला, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को शशि कपूर रक्षम से अपने घर छितकुल जा रहा था। इस दौरान रक्षम में आरा मशीन के समीप युवक का पैर फिसल गया और गिरकर बास्पा नदी के किनारे जा पहुंचा। हादसे की सूचना रक्षम पंचायत प्रधान सुशील नेगी ने पुलिस थाना सांगला को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सांगला से थाना प्रभारी अनिल कुमार की अगुवाई में मुख्य आरक्षी विजेंद्र, आरक्षी विनोद, आरक्षी सुरजीत और आरक्षी अमित राणा ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और सीएचसी सांगला पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक को उसके मामा पवन नेगी के सुपुर्द किया गया। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed