फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   3,080 cases settled through mutual consent at Solan National Lok Adalat

Rampur Bushahar News: सोलन राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझाए 3,080 मामले

Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
3,080 cases settled through mutual consent at Solan National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत जिला मुख्यालय सोलन में जज के समक्ष ​शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
जिला एवं सत्र न्यायाधीश शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए 15 लोक अदालत बेंच की गई थी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में सोलन जिले के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में लंबित पड़े 3,080 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने बताया कि आयोजित की गई इस लोक अदालत में कुल 3 करोड़ 98 लाख 78 हजार 301 रुपये की समझौता राशि तय की गई। यह राशि उन मामलों से संबंधित है जहां दोनों पक्षों ने विवाद को सुलझाने के लिए आपसी सहमति जताई। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय सोलन के साथ-साथ नालागढ़, कसौली, अर्की और कंडाघाट के न्यायालयों में भी किया गया। पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 15 लोक अदालत बेंच गठित की गई थीं। इस अवसर पर कुल 5,691 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया था, जिनमें से 3,080 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। लोक अदालत में विशेष रूप से ट्रैफिक चालान के मामलों पर भी ध्यान दिया गया। इसमें कुल 4,955 वाहन चालान के मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें से 2,665 चालान मामलों का निपटारा किया गया। सचिव ने कहा कि लोक अदालतों का मुख्य उद्देश्य लोगों को सस्ता और त्वरित न्याय दिलाना है। आपसी सहमति से मामलों के निपटारे से न केवल न्यायालयों का बोझ कम होता है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच शत्रुता भी समाप्त होती है और समय व धन की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed