फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   28 lakhs fruad in gumma petrol pump

कोटखाई के गुम्मा पेट्रोल पंप में 28 लाख का गबन

Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई थाना के अंतर्गत पेट्रोल पंप गुम्मा में 28 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत के मुताबिक पांच कर्मचारियों ने इसको अंजाम दिया है। इसके बाद सभी फरार हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप के मालिक महिंद्र स्तान ने बताया कि उनके पांच कर्मचारियों ने पिछले पांच माह के दौरान इस पूरे गड़बड़झाले को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पेट्रोल पंप से कई ठेकेदार और वाहन मालिक उधार पर पेट्रोल और डीजल भरवाते हैं। इन लोगों ने उधार लौटाया लेकिन कर्मचारियों ने गूगल पे और ऑनलाइन माध्यम से अपने खातों में डलवाते रहे। यह मामला तक सामने अया जब जब पेट्रोल पंप के मालिक ने उधार लेने वाले लोगों को पैसे मांगे। इससे पहले कि उन्हें इसका पता लग पाता पांचों कर्मचारी फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोटखाई थाने में दर्ज करवाई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के मालिक महिंद्र स्तान ने बताया कि अभी तक 28 लाख 57 हजार के गबन का मामला सामने आया है। यह आंकड़ा और अधिक जा सकता है। अभी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा हैं। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि इस संबंध में गबन का मामला दर्ज कर लिया है। पेट्रोल पंप का रिकॉर्ड खंगालने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed