{"_id":"63067486f745cf1af5265315","slug":"27-women-health-checkip-in-aani-health-camp-rampur-hp-news-sml4194057164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनन में 27 महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनन में 27 महिलाओं का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आयुष विभाग के तहत ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच को लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत आनी खंड में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी गांव-गांव जाकर ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत बिनन में डॉ. यशपाल राणा ने 27 महिलाओं का स्वास्थ्य की जांचा।
इस दौरान महिलाओं में सबसे अधिक जोड़ों की दर्द की शिकायत पाई गई। इसके अलावा बीपी, श्वास रोग, सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या भी कई महिलाओं में सामने आई है। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ उचित निर्देश जारी किए हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल राणा ने बताया कि सप्ताह में एक बार हर पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
इस दौरान महिलाओं को योग आसन भी सिखाए गए, इसके साथ ही इससे होने वाले फायदों के बारे में अवगत करवाया गया। शिविर में बिनन पंचायत के उपप्रधान शिवराम, वार्ड सदस्य गोदा देवी, बिमला देवी और वंदना और आशा कार्यकर्ता शीला सहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।