फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   2500 bighas of fertile land in Gadaj and one thousand bighas in Bayal are on the verge of drying up due to drought.

Rampur Bushahar News: बाढ़ ने कूहल तोड़ी, खेत के साथ कंठ भी सूखे

Wed, 13 Nov 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
गड़ेज में 2500 और बायल में एक हजार बीघा जमीन पर फसल को हो रहा नुकसान
विज्ञापन

तीन महीने पहले कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ ने मचाई थी तबाही
कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से चल रहा काम
ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री से की समस्या के समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। 31 जुलाई की रात को कुर्पण खड्ड में आई भयंकर बाढ़ से जहां हजारों बीघा उपजाऊ जमीन बंजर हाेने का खतरा मंडरा रहा है, वहीं हजारों लोगों पर पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
करीब तीन माह बाद भी पानी की समस्या का हल नहीं हो पाया है। ग्रामीण पेयजल और सिंचाई के लिए तरस रहे हैं। उपतहसील नित्थर की गडे़ज पंचायत पेयजल संकट से जूझ रही है। गडेज के प्रधान दारा सिंह कायथ का कहना है कि 31 जुलाई को कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ से सिंचाई की कूहल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 2500 बीघा उपजाऊ जमीन बंजर होने के कगार पर है। पंचायत में गेहूं, धान (चावल), नर्सरी और सब्जियां कमाई का साधन हैं। ये पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गडेज पंचायत में पेयजल संकट भी गहराया है। अभी नित्थर और दूराह के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के पानी से गुजारा चल रहा है। जल शक्ति विभाग ने टेंडर काफी समय पहले कर दिए थे। ठेकेदार की लापरवाही के कारण खाराबागरा सादाघराट में पानी की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। इससे पंचायत के हजारों लोगों को सिंचाई और पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। बायल गांव में भी करीब एक हजार बीघा से ज्यादा उपजाऊ (क्यार) जमीन सूखने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया कि ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए जाएं, ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को पानी मिल सके। इसी मसले को लेकर ग्राम पंचायत गड़ेज की जनता उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से रामपुर प्रवास के दौरान मिली और समस्या के बारे में बताया। कायथ ने कहा कि कोयल और बायल कूहल सहित पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त किया जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने जल्दी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत गड़ेज और किसान विकास संग कोयल ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया।

बायल गांव में भी करीब एक हजार बीघा से ज्यादा उपजाऊ (क्यार) जमीन सूखने के कगार पर है। पंचायत प्रधान ने जल शक्ति विभाग से आग्रह किया कि ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए जाएं, ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को पानी मिल सके। इसी मसले को लेकर ग्राम पंचायत गड़ेज की जनता उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से रामपुर प्रवास के दौरान मिली और समस्या के बारे में बताया। कायथ ने कहा कि कोयल और बायल कूहल सहित पेयजल लाइन को जल्द दुरुस्त किया जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने जल्दी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत गड़ेज और किसान विकास संग कोयल ने इसके लिए मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed