{"_id":"61f82cd3a3417f626c61bc34","slug":"24-new-cases-of-corona-found-in-chopal-division-rampur-hp-news-sml3982133166","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडल चौपाल में सोमवार को आये नए 24 कोरोना संक्रमण के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडल चौपाल में सोमवार को आये नए 24 कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन
24 new cases of corona found in chopal division
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल में 96 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 24 कोरोना संक्रमित पाए गए। सिविल अस्पताल चौपाल में 5, नेरवा में 8, मडावग में 4, बिजमल में 3, माटल में 1 और थरोच में 2 कोरोना संक्रमित पाए गए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए चौपाल प्रशासन ने और कड़ाई करने का फैसला किया है। सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन के निर्देश दिए हैं। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने पुलिस, विकास खंड अधिकारियों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए विशेष मानक संचालनों की अनुपालना करें। बुखार, खांसी, जुकाम और गले में दर्द होने पर नजदीक के अस्पताल में अपना टेस्ट करवाएं।