फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   22 candidates appeared for the physical examination for animal friend recruitment, 12 passed.

Rampur Bushahar News: 22 अभ्यर्थियों ने दी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा, 12 हुए पास

Sun, 19 Apr 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग निरमंड में भरे जाएंगे दो पशु मित्र के पद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। पशुपालन विभाग निरमंड की ओर से पशु मित्र भर्ती के तहत अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया आयोजित की गई। पशु मित्र के 2 पदों के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 22 ही अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया में शामिल हुए।


वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी आनी डॉ. अनुराधा वर्मा ने बताया कि उपमंडल निरमंड में पशु मित्र के कुल 2 पदों के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुए थे। उक्त पदों के चयन के लिए संशोधित पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक परीक्षण निरमंड के मेला मैदान में आयोजित हुए। इस परीक्षण में पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में 12 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ 30 मिनट और महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी थी। शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया 7 पुरुष और 5 महिला अभ्यर्थियों ने पास की है, जबकि 10 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया जल्द आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed