{"_id":"5bf97d57bdec2241ac3bc14d","slug":"21543077207-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिशल गांव के ग्रामीणों को आज से मिलेगा बस सेवा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिशल गांव के ग्रामीणों को आज से मिलेगा बस सेवा का लाभ
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशल गांव के ग्रामीणों को
आज से मिलेगी बस सुविधा
वर्षों से बस सुविधा से वंचित थे बिशल गांव के ग्रामीण
आज विधायक किशोरी लाल दिखाएंगे बस को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल की बिश्लाधार पंचायत के बिशल गांव को आज से बस सुविधा मिलेगी। इससे पहले लोगों को बस की सुविधा नहीं होने से करीब 4 किलोमीटर सफर भारी भरकम किराया देकर निजी वाहनों में करना पड़ता था। ऐसे में अब गांव के लोगों को बस सेवा शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
बिशल गांव के ग्रामीण बीते लंबे अरसे से बस सेवा से जोड़ने की सरकार और निगम प्रबंधन से मांग कर रहे थे। अब बस सुविधा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आनी, रामपुर पहुंचने में काफी आसानी होगी। क्षेत्र के ग्रामीण हरी शर्मा, ठाकुर दास वर्मा, पप्पू सत्या, रमेश, सुरेश और नरेश, दौलत राम, शेर सिंह चौहान, सुरेंद्र ठाकुर और चमन ठाकुर ने बताया कि पनैटा नाला से बिशल तक बस की सुविधा मिलने से किसानों और बागवानों को फायदा होगा। रविवार को आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर पनैटा नाला से बिशल तक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा विधायक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति अध्यक्ष अमर ठाकुर और भाजपा मंडल महामंत्री दुनी चंद विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।