फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बैडमिंटन में अदिशा व स्वाक्ष ने मारी बाजी

बैडमिंटन में अदिशा व स्वाक्ष ने मारी बाजी

Sat, 27 Oct 2018 10:42 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
शतरंज स्पर्धा में तविशि, हर्षवर्द्धन रहे प्रथम
विज्ञापन

डीएवी स्कूल सरस्वती नगर में खेल स्पर्धाएं आयोजित
कबड्डी स्पर्धा में चांशल सदन की टीम जीती
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर में तीसरी कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों की वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित करके खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बैडमिंटन, कैरम बोर्ड, शतरंज, कबड्डी, लॉगजंप, स्पून मार्बल रेस, सैक रेस, सूई धागा रेस, 50 मीटर रेस और पार्टनर रेस स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

शतरंज स्पर्धा के छात्रा वर्ग में चांशल सदन की तविशि तनवर ने प्रथम तथा छात्र वर्ग में गंगोत्री सदन के हर्षवर्द्धन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में गंगोत्री सदन की अदिशा शर्मा ने प्रथम तथा छात्र वर्ग में गंगोत्री सदन के ही स्वाक्ष रोल्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉगजंप स्पर्धा के छात्रा वर्ग में चांशल सदन की निहारिका ने प्रथम, गंगोत्री सदन की अवंतिका ने दूसरा तथा पब्बर सदन की अक्षरा शर्मा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। छात्र वर्ग में ग्रीन वैली सदन के आरव ठाकुर ने पहला, पब्बर सदन के समीर ने दूसरा तथा गंगोत्री सदन के शिवांश बांश्टू ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में ग्रीन वैली सदन की महक गोसाईं ने प्रथम, चांशल सदन की निधि जिंटा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी स्पर्धा में चांशल सदन की टीम ने प्रथम व ग्रीन वैली सदन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed