फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बूथ स्तर पर कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत : मेहता

बूथ स्तर पर कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत : मेहता

Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की बैठक में बोले अध्यक्ष ज्ञान मेहता
कहा-बढ़ती महंगाई को लेकर विस क्षेत्र में होगा प्रदर्शन
10 सितंबर को रामपुर में होगी जोन स्तर की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बूथ स्तर पर कमेटी का गठन करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा। इसको लेकर आगामी 10 सितंबर को रामपुर में जोन स्तर पर बैठक आयोजित होगी और जोन स्तर से आए पदाधिकारियों को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में पेट्रोल, डीजल के दाम शतक लगाने वाले हैं और रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी दिन प्रतिदिन आसमान छू रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि केंद्र की मोदी सरकार ने जल्द ही इसका समाधान नहीं किया तो ब्लॉक कांग्रेस रामपुर विधानसभा स्तर पर एक उग्र आंदोलन कर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञान मेहता की अध्यक्षता में हुई। कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हर सरकारी विभाग में भाजपा के नुमाइंदे द्वेष की भावना से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर रहे हैं। रामपुर भाजपा का पूरा ध्यान तबादलों की ओर है जबकि विकास के नाम पर जो पूर्व कांग्रेस सरकार ने विकास के कार्य किए थे, उन कार्यों को पूरा करने में भाजपा असमर्थ नजर आ रही है। रामपुर के विभिन्न विभागों और शिक्षण संस्थानों से हुए तबादलों का खामियाजा क्षेत्र की जनता और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि जल्द विभागों और स्कूलों में स्टाफ की तैनाती नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वहीं इस मौके पर जेएल डमालू, विजय कनैन, बहादुर सिंह भलूनी, कृष्ण गोपाल, खेलचंद नेगी, त्रिलोक भलूनी, चेतराम खूंद, डीडी कश्यप, लता श्याम, शीला, कंपा ठाकुर, विदोतमा भैक, मीना, देवेंद्र लश्टी, जगत भंडारी, राजेश लारजू, हर्ष शर्मा, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, हरीश मेहता, जतिन मेहता और कुलदीप नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed