{"_id":"5b01677e4f1c1bdc408b686c","slug":"21526818686-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंडल जार को मिला 30 हजार का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंडल जार को मिला 30 हजार का पुरस्कार
Updated Sun, 20 May 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
पंचायत समिति हाल नारकंडा में बीडीओ पूनम और बीडीसी चेयरमैन मीरा शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न महिला मंडलों को सम्मानित किया गया। महिला मंडल जार-2 को पहले स्थान के लिए 30 हजार रुपये, महिला मंडल खलावंड़ को दूसरे स्थान के लिए 25 हजार रुपये, महिला मंडल कचीनघाटी को तीसरे स्थान पर रहने पर 20 हजार रुपये की राशि से नवाजा।
महिला मंडल डमाड़ी चौथे स्थान रहा, जिसे 15 हजार रुपये का पुरस्कार, महिला मंडल मोगड़ा को पांचवें स्थान पर रहने के लिए 12 हजार रुपये, महिला मंडल होड़ू को छठे स्थान के लिए 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा। इसके अलावा पांच महिला मंडलों चूरठ, मंगसू, ठाया, दलान और डकोलू को आठ-आठ हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नारकंडा ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन मीरा शर्मा ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मीरा शर्मा ने समाज में युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। महिलाओं से पुलिस और प्रशासन को साथ लेकर नशे के खिलाफ नकेल कसने की बात कही। नारकंडा की बीडीओ पूनम ने महिलाओं को मनरेगा के तहत कार्य करने के बारे में बताया। उन्होंने सामाजिक विकास के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान जार पंचायत के बीडीसी सदस्य रजनीश, मधावनी की सदस्य प्रेमदासी और विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएं भी मौजूद रहे।