{"_id":"62bca2a06355123750059fce","slug":"211000-plants-to-be-planted-on-8th-july-only-in-badhaal-village-in-rampur-bushehar-rampur-hp-news-sml4136896189","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 जुलाई को बधाल में रोपे जाएंगे 21,100 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 जुलाई को बधाल में रोपे जाएंगे 21,100 पौधे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बधाल में करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर आठ जुलाई को 21,100 पौधे रोपे जाएंगे। मिशन हरियाली एनजीओ के सहयोग से प्रशासन विभिन्न विभागों, आईटीबीपी, एसएसबी, एनडीआरएफ, युवक मंडल, महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर वन महोत्सव मनाया जाएगा।
यह बात बुधवार को वन महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कही। उन्होेंन कहा कि इसके तहत पहली से सात जुलाई तक बधाल में चयनित जगह पर गड्ढे किए जाएंगे और 8 जुलाई को एक ही दिन में 21,100 पौधे रोपकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में 800 लोग विभिन्न प्रजाति के हजारों पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
इस दौरान नीम, जामुन, आंवला, बांस और पीपल सहित कई प्रकार के प्रजातियों के पौधे रोप जाएंगे। इसके अतिरिक्त रोपे गए पौधों के संरक्षण को लेकर भी पहल की जाएगी। इसमें वन विभाग और स्थानीय जनता का सहयोग लिया जाएगा। एसडीएम रामपुर ने बधाल के आसपास की पंचायतों के लोगों से भी पौधरोपण अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा की बधाल के बाद नोगवैली और 12/20 क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी करेंगे।
इस अवसर पर बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी, एसीएफ नितिन खोजान, एसडीओ एनएच केसी शर्मा और सीडीपीओ अजय बदरेल सहित अन्य लाग मौजूद रहे। मिशन हरियाली संस्था अध्यक्ष जीता सिंह चौहान ने बताया कि इस मिशन को बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय युवकों और लोगों की मदद से इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।