फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   युवा भारत संगठन ने बच्चों को योग कक्षाओं से जोडने बारे की रूपरेखा तैयार

युवा भारत संगठन ने बच्चों को योग कक्षाओं से जोडने बारे की रूपरेखा तैयार

Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
अनुशासन में रहकर लक्ष्य करें हासिल
विज्ञापन

युवा भारत संगठन के राज्य प्रभारी ने बच्चों से किया आह्वान
कहा-नशे का सेवन न करें और योग धारा से जुड़े युवा
अमर उजाला ब्यूरो
दलाश (कुल्लू)। युवा भारत संगठन के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा ने सरस्वती विद्या मंदिर च्वाई में स्कूली बच्चों से अनुशासन में रहकर अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की बात कही। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे का सेवन न करने और योग धारा से जुड़ने का अपील की।

इस दौरान युवा भारत के सदस्यों ने च्वाई स्थित पुस्तकालय का भी दौरा किया। इस दौरान दीवान राजा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने पुस्तकालय के लिए कुछ साहित्यिक पुस्तकें भी प्रदान कीं। इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें युवा भारत संगठन में नए युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ नियमित योग कक्षाओं के संचालन और नियमित बैठकें आयोजित करने के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। दीवान राजा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा भारत पूरे प्रदेश में युवाओं को योग से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, पुरातन संस्कृति के संरक्षण और स्वच्छता अभियान समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रमों में अपनी विशेष भूमिका अदा कर रहा है। जल्द युवा भारत द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर एक डॉक्युमेंट्री प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर लीलाधर, अनिल आर्य, प्रकाश, ध्यान वर्मा, जगत राम भारती, हरिभजन, विनोद, कर्ण और नरेश सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed